पूर्णिया, जून 25 -- बैसा, एक संवाददाता। रौटा पुलिस ने बीते 4 जून को पियाजी चौक के समीप एक फाइनेंस कंपनी के कर्मी से हुई लूट की घटना का उद्भेदन करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से लूटे गए सामानों के साथ नकदी भी बरामद की है। प्रभारी थानाध्यक्ष हरि प्रसाद ने बताया कि फाइनेंस कंपनी के कर्मी रौशन कुमार के साथ हुई लूटकांड की घटना के अनुसंधान के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था। तकनीकी अनुसंधान एवं गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मामले में संलिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान शीमलबाड़ी निवासी अबु बकर के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से लूटा गया लैपटॉप, बाइक तथा लूटे गए 73,862 रुपये में से 7,100 रुपये नकद बरामद किए हैं। थानाध्यक्ष ने बताया...