हापुड़, फरवरी 4 -- हापुड़। पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग 9 पर हुई 64 लाख रुपये की लूट की संगीन वारदात के बाद एसपी ने दो थाना प्रभारियों को बदल दिया है। धौलाना के थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष चौहान को पिलखुवा थाना प्रभारी निरीक्षक बनाया है। इसके अलावा छह चौकी प्रभारियों को भी इधर से उधर किया है। राजस्थान के जनपद सीकर के डाणी पाटन निवासी, हाल निवासी केशवपुरम दिल्ली निवासी राकेश शनिवार को हापुड़ में अपने पार्टनर वैभव के पास आए थे। हापुड़ की रेलवे रोड स्थित एचडीएफसी बैंक से उन्होंने 64 लाख रुपये निकाले और बाइक पर सवार होकर दिल्ली जा रहे थे। जैसे ही वह एनएच 9 पर पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में पहुंचे तो स्कूटी सवार तीन बदमाशों ने हथियारों के बल पर 64 लाख रुपये लूट लिए थे। इस लूट की वारदात के बाद मेरठ रेंज के डीआईजी कलानिधि नैथानी ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.