लूट, हत्या, रेप की घटनाएं चरम सीमा पार कर गई : तेज प्रताप
मुजफ्फरपुर, जुलाई 15 -- मोतीपुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। जनशक्ति जनता दल (जजद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजप्रताप यादव ने कहा कि बिहार में डबल इंजन की सरकार (एनडीए) में लूट, हत्या, रेप, लूटखसोट की घटनाएं चरम सीमा पार कर गई है। प्रशासन से लेकर पदाधिकारी और नेता तक लूटने में व्यस्त हैं। वे बुधवार को पूर्वी चंपारण जाने के दौरान बरुराज शैख टोला गांव में आयोजित जनसंवाद यात्रा कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि एनडीए और आरएसएस वाले देश की जनता को हिन्दू, मुस्लिम के बीच सांप्रदायिक उन्माद फैला कर सत्ता पर काबिज हो गए। अब देश की जनता का खून पी रहे हैं। कहा कि जनशक्ति जनता दल का लक्ष्य सामाजिक न्याय, संपूर्ण बदलाव और बिहार का विकास है।प्रदेश में बेरोजगारी मुंह खोले खड़ी है, जबकि महागठबंधन की सरकार में हजारों युवाओं को नौकरी दी गई। कहा कि जनता के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.