प्रयागराज, जून 24 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। शहर के लूकरगंज में बुधवार सुबह करीब सवा दस बजे स्टेशनरी की दुकान में बिजली की शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लगी गई। आग की उठती लपटों से ऊपरी मंजिल में रहने वाले परिवार की लोगों ने भाग कर जान बचाई। घटनास्थल पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने अथक प्रयास कर आग बुझाया। हालांकि, तब तक लाखों रुपये मूल्य का सामान जलकर नष्ट हो गया। खुल्दाबाद थानाक्षेत्र के लूकरगंज में एक पब्लिक स्कूल के समीप नारायण उदायन का मकान है। मकान के भूतल में उन्होंने स्टेशनरी व फोटो स्टेट की दुकान खोल रखी है। दुकान में बुधवार सुबह अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग की लपटें व धुएं का गुब्बार देख मोहल्ले वालों में भी खलबली मच गई। मकान मालिक के परिवार के सदस्यों ने बाहर भाग कर अपनी जान बचाई। मोहल्ले वालों ने बाल्टी से पानी फेंक कर आग बुझान...