झांसी, सितम्बर 1 -- झांसी। कस्बा लुहारी में कंपोजिट विद्यालय पठाकरका की इंचार्ज महिला प्रधानाध्यापक ने नवाचार से बदली शिक्षा की तस्वीर बदल डाली। उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं में भी विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन अपने खर्चे से स्मार्ट क्लास शुरू किया। छात्रांकन बढ़ाने के लिए घर-घर गई। अब उनका उत्तर प्रदेश राज्य अध्यापक पुरस्कार-2025 के लिए चयन हुआ है। झांसी जिले से विकास खंड बंगरा के कंपोजिट विद्यालय पठाकरका की इंचार्ज प्रधानाध्यापक प्रीति श्रीवास्तव की नियुक्ति विद्यालय में जुलाई 2013 में हुई थी। उन्होंने बताया कि शुरूआत से ही उनका उद्देश्य बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के साथ उनके सर्वांगीण विकास पर ध्यान देना रहा। जब विद्यालय में स्मार्ट क्लास शुरू करने के लिए सहयोग नहीं मिला तो उन्होंने अपने खर्च से स्मार्ट टीवी लगाकर बच्चों को तकनीक आध...