लुहारी के राष्ट्रीय खिलाड़ियों का सहारनपुर में हुआ सम्मान
बागपत, जून 15 -- बड़ौत। राष्ट्रीय लोकदल (खेल प्रकोष्ठ) द्वारा सहारनपुर में आयोजित सम्मान समारोह में ग्राम लुहारी के दो प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को उनकी उत्कृष्ट खेल उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। लुहारी निवासी रिया दाँगी को कुश्ती एवं ग्रैपलिंग खेल में उल्लेखनीय प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। रिया दाँगी ने ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी रेसलिंग प्रतियोगिता में कांस्य पदक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इसके अतिरिक्त उन्होंने राष्ट्रीय ग्रैपलिंग प्रतियोगिता में दो बार स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।वहीं ग्राम लुहारी के ही अभिषेक कुमार दाँगी को निशानेबाजी के क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। यह भी पढ़ें- रालोद खेल प्रकोष्ठ द्वारा राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को सम्मानित किया अभिषेक राष्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.