नोएडा, जून 12 -- दादरी, संवाददाता। पुलिस ने बुलंदशहर जेल से छूटकर आए बदमाश के जश्न में लुहारली टोल प्लाजा पर गुंडई करने वाले एक और आरोपी को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले दो आरोपियों को पकड़ा गया था। आरोपियों की चार गाड़ियां जब्त हो चुकी है। अब भी कई आरोपी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। गाजियाबाद के बम्हेटा गांव का रहने वाले एक बदमाश की बुलंदशहर जेल से रिहाई हुई थी। बदमाश को करीब पच्चीस एसयूवी गाड़ियों का काफिला लेने गया था। सभी गाड़ियों पर लोग छत या खिड़कियों पर बैठे थे। आरोपियों ने लुहारली टोल प्लाजा पर टैक्स भुगतान करने के बजाय लेन संख्या-9 और दस का बैरियर तोड़कर गाड़ियों निकालना शुरू कर दिया। जब वहां मौजूद कर्मचारी लोकमान ने विरोध किया तो आरोपियों ने गाड़ियों से उतरकर उस पर हमला कर दिया। इससे कर्मचारी के सिर में सात टांके...