लुलु ग्रुप के साथ 1.64 करोड़ की धोखाधड़ी, एफआईआर दर्ज
नई दिल्ली, अक्टूबर 24 -- पुलिस ने ईमेल के जरिए हुई एक कथित धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस मामले में, कुछ अज्ञात लोगों ने खुद को एक इतालवी कंपनी का प्रतिनिधि बताकर लुलु ग्रुप से करीब 1.64 करोड़ रुपये की ठगी की है। अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि कोच्चि सिटी पुलिस ने शुक्रवार को साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में लुलु ग्रुप के लीगल मैनेजर दीपक श्रीधर नायर की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की। यह मामला भारतीय न्याय संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज किया गया है। एफआईआर के अनुसार, यह धोखाधड़ी इस साल 2 सितंबर से 29 सितंबर के बीच हुई। इसमें अज्ञात लोगों ने 'आईई पार्क एसआरएल' नाम की एक इतालवी कंपनी के ईमेल पते से मिलते-जुलते ईमेल पते बनाए। लुलु ग्रुप के इस इतालवी कंपनी के साथ लंबे समय से कारोबारी संबंध हैं।एफ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.