लातेहार, मई 19 -- महुआडांड़, प्रतिनिधि। महुआडांड़ प्रखंड के नेतरहाट थाना क्षेत्र अंतर्गत लुरूगुमी गांव में पेयजल संकट लगातार गहराता जा रहा है। गांव के अधिकांश जलमीनार खराब पड़े होने से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मामले को लेकर गांव निवासी अनवर अंसारी ने जनसेतु व्हाट्सएप सेवा के माध्यम से लातेहार उपायुक्त को आवेदन भेजकर हस्तक्षेप की मांग की है। यह भी पढ़ें- लुरूगुमी में छह जलमीनार हुए खराब ,एकमात्र पानी के स्रोत पर बढ़ा विवादपानी की स्थिति आवेदन में बताया गया है कि गांव में पेयजल की स्थिति अत्यंत दयनीय हो चुकी है। कई जलमीनार लंबे समय से खराब पड़े हैं। जिसके कारण ग्रामीणों को दूर-दराज क्षेत्रों से पानी लाना पड़ रहा है। वहीं गांव में चालू एकमात्र जलमीनार से भी लोगों को नियमित रूप से पानी भरने नहीं दिया जा रहा है।शि...