गुमला, अप्रैल 25 -- चैनपुर, प्रतिनिधि। जिले के कुरूमगढ़ थाना क्षेत्र के लुरु गांव में दो दिन पूर्व हुए बुजुर्ग हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर लिया है। 75 वर्षीय शिबू उरांव की गला दबाकर हत्या करने और उसकी पत्नी धानो देवी को गंभीर रूप से घायल करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बालकिशन मुंडा और बैसाखू मुंडा के रूप में हुई है।पुलिस जांच में स्पष्ट हुआ है कि घटना के पीछे लूटपाट नहीं,बल्कि पुरानी आपसी रंजिश और जमीन विवाद मुख्य कारण था। इसी विवाद के चलते आरोपियों ने सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम दिया। बताया गया कि घटना के दिन गांव में चुमावन चल रहा था। जिससे अधिकांश ग्रामीण समारोह में व्यस्त थे।आरोपियों को इस बात की जानकारी थी कि शिबू उरांव का बेटा रोजी-रोटी के स...