हजारीबाग, जून 8 -- हजारीबाग, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। हजारीबाग कॉलेज ऑफ डेंटल साइंसेज एंड हॉस्पिटल द्वारा सोमवार को लुपूंग पंचायत भवन में निशुल्क दंत जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 50 से अधिक ग्रामीणों को दंत का परिक्षण किया गया। शिविर में स्वास्थ्य संबंधी परामर्श के साथ-साथ आवश्यक सुझाव भी दिए गए, जिससे ग्रामीणों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ी। मौके पर हजारीबाग डेंटल कॉलेज के सचिव प्रवीण श्रीनिवास ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार के शिविर का आयोजन बेहद आवश्यक है, संस्थान आगे भी समाज सेवा के इस कार्य को निरंतर जारी रखेगा और जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने का प्रयास करेगा। यह भी पढ़ें- निःशुल्क दंत चिकित्सा शिविर में 378 लोगों का पंजीयन इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से चिकित्सक डॉ. नूरस्सत फातिमा, डॉ. शेफाली ...