जमशेदपुर, फरवरी 18 -- बिरसानगर थाना क्षेत्र में एक दिव्यांग व्यक्ति पर बाइक सवार अज्ञात युवकों द्वारा चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। गरुड़बासा निवासी दीपक कुमार श्रीवास्तव ने थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया है। दीपक के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब 10.30 बजे वे लुपुंगडीह पीडीएस डीलर से मिलकर स्कूटी से घर लौट रहे थे। इसी दौरान लुपुंगडीह-नूतनडीह के बीच भिंडी बाड़ी के पास काले शीशे वाला बड़ा हेलमेट पहने बाइक सवार दो युवकों ने उन्हें रोक लिया। गाली-गलौज करते हुए एक युवक ने पेपर कटर ब्लेड से उनकी छाती, गर्दन और दाहिने हाथ पर हमला किया। इस दौरान हमलावर कह रहे थे कि बहुत शिकायत करता है। वारदात के बाद दोनों युवक हुरलूंग पुल की ओर फरार हो गए। घायल अवस्था में दीपक हुरलूंग पीडीएस डीलर की दुकान पहुंचे, जहां से उन्हें इलाज के लिए...