लुधियानी में संदिग्ध हालात में मिला युवक का शव
इटावा औरैया, जून 22 -- बकेवर। लुधियानी गांव में सोमवार को एक युवक का शव घर के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, मौत के सही कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। लुधियानी गांव निवासी 25 वर्षीय राजू उर्फ कन्हैया पुत्र कप्तान सिंह का शव घर के कमरे में जमीन पर पड़ा मिला। कमरे में छत के पंखे के कुंडे से एक गमछा लटका हुआ था। वहीं, शव के पास एक छोटा गैस सिलेंडर भी पड़ा मिला। युवक के सिर के पिछले हिस्से से काफी खून बहा था, जो जमीन पर जमा होकर काला पड़ने लगा था। उसका मोबाइल फोन भी कमरे की दीवार पर रखा हुआ मिला। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.