गोंडा, जनवरी 31 -- धानेपुर, संवाददाता। धानेपुर इलाके के ग्राम पंचायत बछईपुर के मजरा बुचियापुर निवासी युवक चंद्रशेखर वर्मा ने लुधियाना में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पोस्टमार्टम के बाद शनिवार को शव पैतृक गांव पहुंचते ही घर परिवार में कोहराम मच गया। साथ ही बड़ी संख्या में लोग जुट गए। बताया जाता है कि चंद्रशेखर वर्मा तीन साल पहले रोजी-रोटी के सिलसिले में लुधियाना शहर गए थे। वहां पर बीते 28 तारीख की रात को घर के कमरे में छत में लगी कुंडी से मफलर के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। सूचना पर पहुंची लुधियाना की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। वहां की पुलिस घटनाक्रम को लेकर जांच पड़ताल कर रही है। शनिवार को एंबुलेंस से उनका शव पैतृक गांव लाया गया जहां पर शव पहुंचते ही घर परिवार में कोहराम गया। बताय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.