गोंडा, अप्रैल 25 -- वजीरगंज। थानाक्षेत्र के डुमरियाडीह सोनकर पुरवा निवासी बहादुर सोनकर(36) की लुधियाना पंजाब में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत हो गई थी। शनिवार दोपहर को शव गांव पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। शरीर पर चोट के निशान को देखकर परिजन इसे हत्या बताते हुए पोस्टमार्टम कराने की जिद पर अड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। मृतक के छोटे भाई नानबाबू सोनकर पुत्र जदी सोनकर ने बताया कि उनके बड़े भाई लुधियाना पंजाब में हरगोविंद नगर के रेस्टोरेंट में काम करते थे, जिसकी मौत की सूचना रेस्टोरेंट मालिक ने बृहस्पतिवार की रात्रि में दी। उसके मौके पर पहुंचने पर वहां मौजूद लोगों ने भाई के अंतिम संस्कार का दबाव बनाया तो उसने शव गांव ले जाने की बात कही, जिसके बाद एंबुलेंस के जरिए शव शनिवार दोपहर को गांव पहुंचा त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.