नई दिल्ली, अक्टूबर 25 -- पंजाब के लुधियाना से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। लुधियाना के जस्सिया ग्रीन एन्क्लेव में एक पति ने अपनी पत्नी को सड़क पर बाल पकड़कर घसीटा और लात-घूंसों से पीटा। आरोप है कि पति अपनी पत्नी से पहले थार गाड़ी और फिर बाइक की मांग कर रहा था।महिला का नाम ट्विंकल है। उसने जगतपुरी पुलिस चौकी में सीसीटीवी फुटेज जमा कराए हैं। महिला के मुताबिक, उसके पति ने पहले थार गाड़ी और फिर मोटरसाइकिल की मांग की थी।लुधियाना में दहेज के लिए हैवान बना पति! CCTV फुटेज में पति पहले पत्नी को थप्पड़ मारता दिख रहा है। इसके बाद वह उसके बाल पकड़कर उसे सड़क पर गिरा देता है। महिला के सड़क पर गिरने के बाद भी आरोपी रुकता नहीं है और उस पर लातों से हमला करता है।पहले थार, फिर बाइक की मांग वहीं ट्विंकल ने अपनी शिकायत में बताया कि उसका पति उससे क...