इटावा औरैया, मार्च 28 -- नगर के मोहल्ला लुधपुरा में शनिवार को नवरात्रि समापन के मौके पर सामाजिक कार्यकर्ताओं व व्यापारियों द्वारा भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। भंडारे के आयोजन में सत्यभान फौजी, निक्के जैन, राम उपाध्याय, मोनू राठौर, प्रदीप प्रजापति, चीची व अन्य लोगों का विशेष योगदान रहा। सभी ने मिलकर व्यवस्थाएं संभालीं और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...