मऊ, जून 15 -- घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील अंतर्गत मझवारा क्षेत्र की ग्रामसभा ललितपुर लुदुही स्थित सहकारिता विभाग द्वारा संचालित साधन सहकारी समिति में क्रय किए गए गेहूं का उठान नहीं होने से गोदाम में लगभग 2000 कुंतल गेहूं डंप पड़ा हुआ है। जिसके कारण केंद्र पर खरीद नहीं हो पा रही है। वहीं दूसरी ओर सुनसान एवं निर्जन स्थान होने के कारण गेहूं से भरी बोरियों के चोरी होने का भी खतरा बना हुआ है।

सरकारी कार्यदायी संस्था की कमी मझवारा क्षेत्र की ग्रामसभा ललित पुर लुदुही स्थित सहकारिता विभाग द्वारा संचालित साधन सहकारी समिति के सहायक सचिव शैलेन्द्र कुमार यादव ने बताया कि वर्तमान रबी सीजन में कुल 59 किसानों से 2224 क्विंटल गेहूं खरीदा गया है। गेहूं की उठान के लिए सरकार द्वारा अधिग्रहित की गई कार्यदायी संस्था द्वारा 2224 क्विंटल में से मात्र 248 क्व...