चतरा, मार्च 9 -- प्रतापपुर निज प्रतिनिधि लूट के आरोपी को प्रतापपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। प्रतापपुर थाना कांड संख्या 50/25 के आरोपी चंदन कुमार पिता सुरेंदर राम इमामगंज थाना क्षेत्र के माता चक निवासी है, जो प्रतापपुर थाना क्षेत्र के अदौरिया मोड़ के पास डीजे साउण्ड, मोटरसाइकिल लूट के मामले में आरोपी हैं, और पुलिस की गिरफ्तारी के भय से भागे चल रहा था। थाना प्रभारी आलोक रंजन चौधरी ने बताया कि सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी युवक अपने घर पर आया हुआ है इसी सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर मेडिकल चेकअप के बाद न्यायिक हिरासत में चतरा जेल भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.