आजमगढ़, जुलाई 1 -- फूलपुर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के चमावां गांव में अंजुमन फरोगे अजा के तत्वावधान में मंगलवार को लुटे हुए काफिले की याद में जुलूसे अमारी निकाला गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने अमारियों पर फूल-माला चढ़ाकर खिराजे अकीदत पेश की। विभिन्न अंजुमनों ने नौहाख्वानी की। इसमें अंजुमन अब्बासिया खरौली, जीनातुल अजा बाराबंकी, सज्जाादिया कोपागंज मऊ, नूरे इस्लाम और स्थानीय अंजुमन फरोगे अजा चमावां ने नौहाख्वानी और सीनाजनी की। जुलूस मस्जिद के पास हजरत के रौजा से होता हुआ रसूले खुदा के रौजा पहुंचा। जुलूस में अमारिया, इमाम जैनुल आब्दीन के ताबूत और दुलदुल घोड़ा पर काफी संख्या में महिला और पुरुषों ने फूल-माला चढ़ाकर मन्नतें मांगीं। यह भी पढ़ें- कुंदरकी में इमाम हुसैन, 18 बनी हाशिम की कुर्बानियों को याद किया जुलूस के दौरान मौलाना कैंसर अब...