कानपुर, अगस्त 2 -- कानपुर देहात, संवाददाता। रनियां कस्बे में रहने वाले टाइल्स ठेकेदार और उसकी पत्नी के साथ मारपीट कर साढ़े तीन लाख रुपये व सोने चांदी के आभूषण लूट के मामले में पुलिस बदमाशों के करीब पहुंच गई है। पुलिस ने कई शातिरों को उठाया है इनसे वारदात का बड़ा सुराग हाथ लगा है। पुलिस की टीमें अब बदमाशों की गिरफ्तारी की कवायद में जुटी हैं। रसूलाबाद थाना क्षेत्र के मकरंदपुर निवासी राजन कुमार टाइल्स लगाने का ठेके पर काम करता है। मौजूदा समय में वह रनियां कस्बे के श्याम सुंदर नगर में परिवार के साथ निवास कर रहा है। 20 जुलाई की रात में आधा दर्जन बदमाशों ने उसके घर में घुसकर ठेकेदार व उसकी पत्नी प्रेमलता के साथ मारपीटकर घायल करने के साथ ही उसके घर में पत्नी के ऑपरेशन के लिए अलमारी में रखे साढ़े तीन लाख रुपये व सोने चांदी के आभूषण लूट लिए थे। यह भ...