कन्नौज, फरवरी 23 -- छिबरामऊ, संवाददाता। सौरिख रोड पर खोजीपुर गांव के पास बाइक सवार बदमाशों ने शिक्षिका से जेवरात और नगदी से भरा बैग लूट लिया था। पुलिस ने शिक्षिका की तहरीर पर मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। अब लुटेरों की तलाश में पुलिस क्षेत्र के सीसीटीवी खंगालने में जुटी है। लूट की वारदात के खुलासे को पुलिस की कई टीमें लगी हुई है। पांडव नगर कानपुर की रहने वाली शिक्षिका कीर्ति वाजपई नगर की आवास विकास कॉलोनी में रहती हैं। वह राजकीय हाईस्कूल भोजपुर निगोह में सहायक अध्यापिका है। इस समय वह बोर्ड परीक्षा में आशा देवी इंटर कॉलेज सौरिख में वाह्य केंद्र व्यवस्थापक का कार्यभार देख रही है। रविवार की देर रात वह सौरिख से वापस स्कूटी से लौट रही थी। जब वह खोजीपुर गांव के पास पहुंची, तभी पीछा करते हुए आ रहे बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारने की धमकी देते ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.