फिरोजाबाद, अप्रैल 29 -- सिरसागंज थाना क्षेत्र के अध्यापक नगर में सोमवार को बीज व्यापारी के कर्मचारी से 10 लाख रुपये की नकदी लेकर फरार हुए तीन लुटेरों की तलाश में पुलिस आसपास के जिलों में डेरा डाले हुए हैं। एसओजी और सर्विलांस सहित चार टीमें लुटेरों की कुंडली खंगाल रही है। पुलिस ने मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय कर दिया है। ताकि जल्द से जल्द लुटेरे गिरफ्तार किए जा सकें। सराय शेख निवासी बंटी पुत्र ऐदल सिंह इटावा रोड स्थित गणेश ट्रेडर्स बीज की दुकान में काम करता है। सोमवार को बैंक ऑफ बडौदा में रुपये जमा करने के लिए जाते समय बाइक सवार नकाबपोश युवती और उसके दो साथी बंटी से 10 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए थे। दिन दहाड़े हुई इस घटना ने पुलिस प्रशासन की नींद उड़ा दी है। एसएसपी आदित्य लांग्हे ने लूट की घटना का खुलासा करने के लिए एसओजी, सर्विलांस सहित चार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.