बरेली, मार्च 29 -- सीबीगंज पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार करके भेजा जेल रामपुर रोड पर व्यापारी की पत्नी का पर्स छीनकर हुए थे फरारदीप तिवारी 29बीएलवाई43- सीबीगंज में गिरफ्तार लुटेरेबरेली, मुख्य संवाददाता। सीबीगंज पुलिस ने व्यापारी की पत्नी से पर्स छीनकर भागे तीन लुटेरों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। मगर लूट की कोई सामग्री उनसे बरामद नहीं हो सकी।बता दें कि रामपुर रोड पर 23 फरवरी को स्कूटी से जा रहे वेस्ट एंड कॉलोनी निवासी व्यापारी सुखवीर सिंह की पत्नी परविंदर कौर का पर्स छीनकर बाइक सवार तीन बदमाश फरार हो गए थे। पर्स में मोबाइल और पांच हजार रुपये थे। इस मामले में पुलिस ने सोमवार को फतेहगंज पश्चिमी निवासी अशोक उर्फ नौनी, रसूला चौधरी के सोनू और परसाखेड़ा के फैज अली खान उर्फ आशू को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। उनके कब्जे से लूट में प्रयुक्त बाइक भी बरामद...