मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 14 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। मोतीझील स्थित आठ दिसंबर को पेट्रोल पंप कर्मी से 3.11 लाख रुपये की लूट मामले पर पेट्रोलियम डीललर्स एसोसिएशन जीओबीपी के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश सिन्हा ने चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि दिनदहाड़े लूट में सात दिन बाद भी अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। इससे पेट्रोलियम व्यवसायी का मनोबल टूट रहा है। अपराधियों का मनोबल बढ़ रहा है। उन्होंने इस संबंध में राज्य के गृह मंत्री सम्राट चौधरी को भी पत्र लिखा है। उनसे बिहार के पेट्रोल पंप व्यवसायियों की सुरक्षा बढ़ाने और वारदातों में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि मुजफ्फरपुर के मोतीझील की घटना के बाद व्यवसायी सहमे हुए हैं। पुलिस प्रशासन व्यापारियों में व्याप्त अपराधिक घटनाओं को दूर करें। इसे लेकर पुलिस कप्तान शहर के ...