लुटेरी दुल्हन ने अलीगढ़ के युवक से 1.52 लाख ठगे
कौशाम्बी, जुलाई 27 -- अलीगढ़ निवासी एक युवक से लुटेरी दुल्हन ने साथियों के साथ मिलकर 1.52 लाख की ठगी कर ली। ऑनलाइन खाते में रकम ट्रांसफर लेने के बाद सादे समारोह में विवाह की रस्में पूरी की गईं। फिर विदाई के दौरान दुल्हन ने अपने सहयोगियों संग दूल्हे व उसके दोस्त को फंसाने की धमकी दी और फरार हो गई। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अलीगढ़ जिले के खैर थाना क्षेत्र के रंजीतगढ़ी निवासी राहुल कुमार पुत्र जितेंद्र सिंह ने बताया कि वह अविवाहित है। पिछले दिनों उसका संपर्क गुड्डू दलाल से हुआ। वह गुड्डू शादी कराने का ठेका लेता था। गुड्डू ने उसे शादी कराने के लिए भरवारी बुलाया। 25 जुलाई को राहुल अपने साथी पंकज पुत्र जगदीश निवासी धंतोली थाना गौडा जिला अलीगढ़ के साथ ट्रेन से भरवारी स्टेशन पहुंचा। यहां गुड्डू से मोबाइल पर सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.