लखीमपुरखीरी, मई 25 -- मैगलगंज पुलिस ने लूट की घटना का सफल खुलासा करते हुए सक्रिय गिरोह के दो शातिर बदमाशों को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटे गए कुंडल, नकदी तथा अवैध तमंचे व कारतूस बरामद किए हैं। मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लगी है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। इंस्पेक्टर संजीव कुमार सिंह ने बताया कि रविवार रात मुखबिर की सूचना पर मड़ियाघाट के पास संदिग्धों की घेराबंदी की गई। इस दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस द्वारा आत्मरक्षा में की गई जवाबी कार्रवाई में हुसैन अहमद निवासी रघुवापुर थाना फूलबेहड़ के पैर में गोली लग गई। यह भी पढ़ें- पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली पुलिस ने उसे तथा उसके साथी शाकिर अली निवास...