गया, अगस्त 21 -- नक्सल प्रभावित लुटुआ थाना क्षेत्र के घने जंगल में शुक्रवार की सुबह सर्च अभियान के दौरान सीआरपीएफ जवानों ने जमीन के नीचे दबाकर रखा गया करीब पांच किलो का कमांड मैकेनिज्म आईईडी बरामद किया। आईईडी मिलने के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई। सीआरपीएफ के 215 बटालियन के बीडीडीएस कर्मियों ने मौके पर ही इसे सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर दिया। नागोबार कैंप से सिंघवा एरिया तक चला अभियान

अभियान का प्रारंभ सीआरपीएफ 215 बटालियन के कमांडेंट विनोद कुमार मोहरिल के निर्देश पर शुक्रवार सुबह सर्च अभियान शुरू किया गया। अभियान में कैंप नागोबार से जवान गुलरियातरी होते हुए सिंघवा एरिया के पास पहुंचे। इसी दौरान जवानों को जमीन के नीचे किसी संदिग्ध वस्तु के दबे होने का पता चला। इसके बाद सुरक्षा के दृष्टिकोण से इलाके की घेराबंदी कर खुदाई कराई गई।

आ...