बिहारशरीफ, अप्रैल 15 -- लुटी गयी बाइक व नकदी के साथ एक लुटेरा गिरफ्तार लूटपाट करने वाले गिरोह का हुआ है पर्दाफाश शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। बाउघाट थाने की पुलिस ने लूट के मामले का पर्दाफाश करते हुए लूटी गई बाइक और दो हजार रुपया बरामद किया है। पुलिस ने शेखपुरा के बटोहरा गांव के कर्ण कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोपी की गिरफ्तारी लखीसराय से हुई। थानाध्यक्ष शंकर कुमार ने बताया कि तीन अप्रैल को बरबीघा की एक फाइनेंस कंपनी में काम करने वाले कर्मी लोकेश कुमार लखीसराय के मानपुर और भानपुर गांव से रुपया वसूली कर वापस बरबीघा की ओर जा रहा था। तभी, घाटकुसुम्भा गांव के समीप तीन हथियारबंद बदमाशों ने पिस्तौल भिडा़कर कर्मी से 70 हजार रुपया व बाइक लूट ली थी। थानाध्यक्ष ने बताया कि वैज्ञानिक अनुसंधान में कर्ण कुमार को बाइक के साथ लखीसराय में दबोचा गया। ...