नई दिल्ली, अगस्त 20 -- Delhi Master Plan 2047 जारी हो चुका है। इसमें लुटियंस दिल्ली और पुरानी दिल्ली के लिए खास प्रस्ताव लाए गए हैं। लुटियंस दिल्ली भारत के लिए खास है। यहां राष्ट्रपति भवन, देशी रियासतों के पुराने भवन, नई दिल्ली के निर्माण और उसके इतिहास की कई अहम निशानियां मौजूद हैं। अब दिल्ली के Master Plan 2047 में इस पूरे इलाके के मौजूदा चरित्र को आगे भी बचाए रखने का प्रस्ताव किया गया है। वहीं दूसरी तरफ, दिल्ली के सबसे पुराने हिस्सों में शामिल Walled City यानी पुरानी दिल्ली की तस्वीर बदलने की तैयारी है। यहां कुछ खास तरह के कारोबार को हटाने का प्रस्ताव आया है। साथ ही ऐतिहासिक बाजारों और गलियों को सांस्कृतिक और पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की योजना बनाई गई है। यह भी पढ़ें- DDA मास्टर प्लान 2047 मंजूर: दिल्ली में बनेंगे 20 लाख फ्ल...