बोकारो, नवम्बर 11 -- बोकारो, प्रतिनिधि। लुगूबुरू घंटाबाड़ी धोरोंमगढ़ महोत्सव के दौरान बीते 5 नवम्बर को एक दुखद घटना घटी थी, जब पश्चिम बंगाल के झारग्राम जिले से आई श्रद्धालु आलोका सोरेन (आयु 45 वर्ष) का पर्वतारोहण के दौरान अचानक निधन हो गया था। जानकारी के अनुसार श्रीमती सोरेन अपने परिजनों के साथ पर्वत पर चढ़ाई कर रही थीं, तभी उन्हें अस्वस्थता महसूस हुई और कुछ ही क्षणों में उन्होंने अंतिम सांस ली। इस दुखद घटना पर उपायुक्त अजय नाथ झा ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की है। वहीं, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के निर्देशानुसारजिला प्रशासन बोकारो ने सोमवार को मृतका के परिजनों को तत्काल 1,00,000 (एक लाख रुपये) की आर्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.