मैनपुरी, जून 2 -- गांव की समस्याओं को लेकर ब्लॉक किशनी के ग्राम लुकुटपुर के एक सैंकड़ा से अधिक बाशिंदों ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। समस्याओं का ज्ञापन डीएम को सौंपते हुए मूलभूत सुविधाएं उपब्लध कराने की मांग की। मंगलवार को प्रदर्शन में ग्रामीणों का नेतृत्व कर रहे संजीव कुमार ने बताया कि ग्राम लुकुटपुर की अधिकांश आबादी दलित समाज कर है। जाति भेदभाव व शिक्षा के अभाव के चलते गांव आज भी विकास की मुख्यधारा से जुड़ नहीं सका है। ज्ञापन में बताया कि गांव में आने जाने का कोई पक्का मार्ग नहीं है। गांव में बच्चों की शिक्षा की कोई व्यवस्था नहीं है। चुनाव के दौरान जनप्रतिनिधियों ने बड़े-बड़े वादे किए, लेकिन जीतने के बाद समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...