लातेहार, मई 11 -- चंदवा प्रतिनिधि। चंदवा-चांपी-लोहरदगा मुख्य मार्ग स्थित लुकुइया घाटी में शनिवार की देर रात आयरन पत्थर से लदा 18 चक्का ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रक ओडिशा से आयरन पत्थर लेकर बिहार के औरंगाबाद की ओर जा रहा था। इसी दौरान लुकुइया घाटी के घुमावदार और ढ़लान सड़क पर चालक संतुलन खो बैठा, जिससे ट्रक पलट गया। हादसे के बाद ट्रक में लदा आयरन पत्थर सड़क पर बिखर गया। घटना की सूचना मिलते ही चंदवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस की तत्परता से दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को हटाने का कार्य शुरू किया गया। इस दुर्घटना में चालक को हल्की चोटें आई हैं, जबकि उपचालक सुरक्षित बताया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि लुकुइया घाटी में आए दिन इस तरह की दुर्घटनाएं होती रहती हैं। लोगों ने प्रशासन से इस मा...