फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 23 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद की पत्नी लुईस खुर्शीद की देखरेख वाले धर्मार्थ चिकित्सालय की भूमि का पट्टा निरस्त कर दिया गया है। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने समिति की ओर से पट्टे को निरस्त किए जाने के बाद इसे चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग को दिए जाने की संस्तुति कर दी है।तहसील कायमगंज के नवाबगंज क्षेत्र के गनीपुर जोगपुर स्थित 25 एकड़ भूमि पर धर्मार्थ चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए एक अप्रैल 1995 में जाकिर हुसैन मेमोरियल ट्रस्ट को 30 सालों के लिए पट्टा दिया गया था। इस पट्टे की अवधि एक अप्रैल 2025 को समाप्त हो गई। यह भी पढ़ें- लुईस खुर्शीद को झटका, धर्मार्थ चिकित्सालय की भूमि का पट्टा निरस्त अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर जाकिर हुसैन ट्रस...