लुआन-ड्रे प्रीटोरियस ने T20I क्रिकेट में रचा इतिहास, शतक ठोकने वाले बने सबसे युवा खिलाड़ी
नई दिल्ली, सितम्बर 5 -- साउथ अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज लुआन-ड्रे प्रीटोरियस ने उस समय इतिहास रचा, जब उन्होंने नामीबिया के खिलाफ जारी ट्राई सीरीज मुकाबले में शतक जड़ा। प्रीटोरियस ने 53 गेंदों पर 5 चौकों और 8 गगनचुंबी छक्कों की मदद से 101 रनों की नाबाद पारी खेली। वह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में फुल मेंबर टीमों में शतक ठोकने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। प्रीटोरियस ने यह कारनामा 20 साल 161 दिन की उम्र में करके दिखाया है। उन्होंने अफगानिस्तान के हजरतुल्लाह जजई का 7 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा है। लुआन-ड्रे प्रीटोरियस के इस शतक के दम पर साउथ अफ्रीका 11 रनों से मैच जीतने में कामयाब रही। ट्राई सीरीज का फाइनल साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच खेला जाएगा। यह भी पढ़ें- भारत-पाकिस्तान महामुकाबला आज; जानें फ्री में कब, कहां और कैसे देखें LIVE मैचT20I ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.