लुंबिनी क्षेत्र व भारत-नेपाल बौद्ध पर्यटन परिपथ के विकास पर हुआ मंथन
सिद्धार्थ, अगस्त 19 -- सिद्धार्थनगर, वरिष्ठ संवाददाता। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु में मंगलवार को कुलपति प्रो. कविता शाह एवं इंटीग्रेटेड सोशल डेवलपमेंट सेंटर (आईसीडीसी) नेपाल के संस्थापक सदस्य स्वाति थापा के मध्य लुंबिनी क्षेत्र व भारत-नेपाल बौद्ध पर्यटन परिपथ के विकास को लेकर बैठक हुई। बैठक का प्रमुख उद्देश्य सिद्धार्थ विश्वविद्यालय व आईसीडीसी के बीच संभावित सहयोग व रणनीतिक साझेदारी की संभावनाओं पर प्रारंभिक विचार-विमर्श करना था। दोनों पक्षों ने अकादमिक व शोध सहयोग के साथ लुंबिनी क्षेत्र में सतत पर्यटन विकास, सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण, स्थानीय समुदायों की भागीदारी व भारत-नेपाल के बीच पर्यटन एवं सांस्कृतिक संपर्क को मजबूत करने की संभावनाओं पर चर्चा की।विवि के मीडिया एवं जनसंपर्क अधिकारी डॉ. अविनाश प्रताप सिंह ने बताया कि बैठक में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.