नई दिल्ली, जुलाई 28 -- हमारा लीवर बिना रुके दिन-रात शरीर के लिए कई जरूरी काम करता है, लेकिन इसकी सेहत पर हमारा ध्यान अक्सर तब जाता है, जब कोई गंभीर परेशानी सामने आ जाती है। यही वजह है कि हेपेटाइटिस जैसी बीमारी को कई लोग समय रहते पहचान नहीं पाते। कई मामलों में इसके शुरुआती लक्षण भी बहुत हल्के होते हैं, जिससे बीमारी लंबे समय तक बिना जानकारी के बढ़ती रहती है। लोगों को इस बीमारी के प्रति जागरूक करने, समय पर जांच कराने और सही इलाज का महत्व समझाने के लिए हर साल 28 जुलाई को विश्व हेपेटाइटिस दिवस मनाया जाता है। आइए जानते हैं इस दिन का महत्व, इस साल की थीम, हेपेटाइटिस के लक्षण, कारण और इससे बचाव के आसान उपाय।विश्व हेपेटाइटिस दिवस क्यों मनाया जाता है? हर साल 28 जुलाई को विश्व हेपेटाइटिस दिवस मनाया जाता है। यह दिन लोगों को वायरल हेपेटाइटिस के बारे म...