प्रयागराज, मार्च 30 -- प्रयागराज। श्री दारागंज रामलीला कमेटी के पूर्व लीला संयोजक शारदा प्रसाद जायसवाल के निधन पर कमेटी ने शोकसभा की। कमेटी के अध्यक्ष कुल्लू यादव की अध्यक्षता में शृंगार भवन में हुई सभा में पदाधिकारियों ने उनके व्यक्तित्व व कृतित्व को नमन किया। दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। कमेटी के मीडिया प्रभारी तीर्थराज पांडेय ने बताया कि शारदा प्रसाद ने बीस वर्षों तक रामलीला संयोजक की भूमिका का निर्वहन किया था। सभा में उपाध्यक्ष अरविंद पांडेय, हीरालाल यादव, महामंत्री जितेंद्र गौड़, पं. सियाराम शास्त्री, रंजन सिंह, पवन यादव, रामजी पांडेय आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...