मधुबनी, अप्रैल 30 -- मधवापुर, निज प्रतिनिधि। प्रखंड आईटी भवन सभागार में हुए चुनाव के दौरान लीला देवी निर्विरोध प्रमुख पद के लिए निर्वाचित हुई। कार्यक्रम में मौजूद एसडीएम सारंग पाणि पाण्डेय ने उन्हें निर्वाचित होने का प्रमाण-पत्र दिया। चुनाव में प्रखंड की सभी 13 पंचायतों के कुल 17 पंचायत समिति सदस्यों में से 16 सदस्य कार्यक्रम में शामिल हुए। वर्तमान पंचवर्षीय कार्यकाल में लीला देवी दूसरी बार प्रमुख पद पर निर्वाचित हुई। इस पंचवर्षीय कार्यकाल की वह पहली महिला प्रमुख थी। ढाई साल बाद अविश्वास प्रस्ताव लगने के बाद हुए चुनाव में सुनीता देवी ने प्रमुख का पदभार ग्रहण किया था। पिछले माह नौ मार्च को सुनीता की कुर्सी भी अविश्वास प्रस्ताव लगने के बाद गिर गयी थी। यह भी पढ़ें- आंदर के उप प्रमुख बने नीतीश , पक्ष में पड़े 8 मत यानी वर्तमान पंचवर्षीय कार्य...