बोकारो, जून 17 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। पेटरवार के मुखिया टोला निवासी एवं रघुनाथपुरम स्थित लीला-जानकी पब्लिक स्कूल के शिक्षक कृष्ण कुमार प्रसाद का हृदयाघात से निधन हो गया। वे 71 वर्ष के थे। उनका इलाज पिछले एक सप्ताह से रांची के एक निजी अस्पताल में चल रहा था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। निधन की सूचना मिलते ही लीला-जानकी पब्लिक स्कूल परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। विद्यालय प्रशासन ने बुधवार को आकस्मिक अवकाश की घोषणा करते हुए दिवंगत शिक्षक को श्रद्धांजलि अर्पित की। विद्यालय के निदेशक नीरज कुमार सिन्हा ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि कृष्ण कुमार प्रसाद का निधन विद्यालय और समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि दिवंगत शिक्षक ने शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया और उनके आदर्श तथा कार्य हमेशा विद्यालय परिवार को प्रेरित करते र...