बोकारो, फरवरी 18 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। लीला जानकी पब्लिक स्कूल में बुधवार को तब खुशी की लहर दौड़ पड़ी, जब एनटीए द्वारा आयोजित जेईई मेंस का परीक्षाफल प्रकाशित हुआ। लीला जानकी पब्लिक स्कूल रघुनाथपुरम पेटरवार से नित्यम अग्रवाल ने 98.8 परसेंटाइल एवं सुहानी सिंह ने 96.31 परसेंटाइल अंकों के साथ उत्तीर्ण हुए और विद्यालय का परचम फिर से एक बार लहराया। यह उपलब्धि हासिल कर छात्र-छात्राओं ने अपने माता-पिता, विद्यालय और गांव का नाम रौशन किया है। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक नीरज सिन्हा ने सफल छात्र- छात्रा को समस्त विद्यालय प्रबंधन की ओर से शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि नित्यम अग्रवाल एवं सुहानी सिंह ने न सिर्फ विद्यालय का नाम रोशन किया बल्कि क्षेत्र के समस्त विद्यार्थियों को कठिन परिश्रम कर लक्ष्य को हासिल करने के लिए प्रेरणा देने का काम भी कि...