लीला जानकी की छात्रा पल्लवी ने जेईई मेंस में पाई सफलता
बोकारो, अगस्त 13 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। पेटरवार के रघुनाथ पुरम स्थित लीला जानकी पब्लिक स्कूल में सत्र 2024 -25 की छात्रा रही पल्लवी कुमारी ने जेईई मेंस में सी आर एल में रैंक (83096) से उत्तीर्ण होकर अपने विद्यालय व माता-पिता का मान सम्मान और गौरव बढ़ाया है। उसकी इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार एवं समाज में उत्साह का माहौल छाया हुआ है। विद्यालय के निदेशक नीरज कुमार सिन्हा ने पल्लवी कुमारी को शुभकामना देते हुए कहा कि पल्लवी ने अथक परिश्रम कर यह उपलब्धि हासिल की है, उन्होंने और मेहनत करने ने कहा। उन्होंने अन्य छात्र-छात्राओं को भी पल्लवी कुमारी से सीख लेते हुए मेहनत करने की सलाह दी। विद्यालय के प्रधानाचार्य आजाद कुमार सहित सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने पल्लवी कुमारी को उसके इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.