बोकारो, मार्च 27 -- बोकारो। बीएसएल के बिजनेस एक्सीलेंस विभाग द्वारा मानव संसाधन ज्ञानार्जन व विकास विभाग के कॉन्फ्रेंस हॉल में लीन मैन्युफैक्चरिंग व नई टीमों के गठन के लिए प्रेरणा व 5एस/क्यूसी व संबद्ध अवधारणाओं पर जागरूकता विषय पर विशेष प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया। इस सत्र में संकार्य, नगर सेवाएं, ज्ञानार्जन व विकास व बोकारो जनरल अस्पताल के लगभग 30 सदस्यों ने भाग लिया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन मुख्य महाप्रबंधक मनीष जलोटा व महाप्रबंधक (बिजनेस एक्सीलेंस)अनुपमा तिवारी द्वारा किया गया। मनीष जलोटा ने 5एस को लीन मैन्युफैक्चरिंग की आधारशिला बताते हुए प्रकाश डाला कि इसके प्रभावी क्रियान्वयन से न केवल परिचालन लागत में कमी आती है, बल्कि यह लीड टाइम को कम करने में भी अत्यंत सहायक सिद्ध होता है। उन्होंने कहा दैनिक जीवन में गुणवत्ता नियंत्रण ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.