लीती में टूर मैनेजर प्रशिक्षण में 40 युवाओं ने कराया पंजीकरण
बागेश्वर, जून 24 -- देवेंद्र पांडे, कपकोट। पर्यटन विभाग उत्तराखंड, टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी स्किल काउंसिल और विद्या सोसाइटी के सहयोग से लीती गांव में टूर मैनेजर प्रशिक्षण कार्यक्रम का बुधवार को शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में 40 स्थानीय युवाओं ने पंजीकरण कराया है। ग्राम प्रधान मीना देवी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण से युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे और पर्यटन क्षेत्र को मजबूती मिलेगी। जिला पर्यटन अधिकारी पीके गौतम ने कहा कि कौशल आधारित प्रशिक्षण युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने में सहायक हैं। अपर निदेशक पूनम चंद वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम से जुड़ीं। प्रशिक्षकों ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को टूर प्लानिंग, पर्यटक सुरक्षा, आपदा प्रबंधन, संवाद कौशल, डिजिटल टूल्स तथा उत्तराखंड की सांस्क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.