फिरोजाबाद, मई 2 -- उत्तर थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात शार्ट सर्किट से भूतल पर स्थित कपड़े की दुकान में आग लग गई। धुआं और आग की लपटें देखकर परिजनों में दहशत फैल गई। किसी तरह से भागकर तीसरी मंजिल पर पहुंचे और बचाव के लिए शोर मचाया। सूचना पर फायर सर्विस के जवान और पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पड़ोस के मकान पर सीढ़ियां लगाकर परिवार के सात लोगों को सुरक्षित नीचे उतारा। दुकान की दीवार काटकर पानी की बौछार से आग पर काबू पाया जा सका। आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। आगरा के थाना बाह के बटेश्वर निवासी कमलेश भदौरिया पुत्र कालीचरण भदौरिया पिछले 25 वर्ष से कोटला रोड मोहल्ला नगला करन सिंह में कपिल क्लाथ सेंटर के नाम से कपड़े की दुकान और मच्छरदानी बनाने का काम करते हैं। भूतल पर कपड़े की दुकान है। पहले तल पर गोदाम और दूसरे तल पर परिवार स...