फिरोजाबाद, दिसम्बर 10 -- थाना मक्खनपुर में एक अभियुक्त ने बुधवार को फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। पुलिस उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आई। अभियुक्त के खिलाफ उसके साढू की पत्नी ने थाना मक्खनपुर में उत्पीड़न को लेकर पूर्व में मुकदमा दर्ज कराया था। उसी मुकदमे में आरोपी द्वारा महिला को कोर्ट की पैरवी को लेकर परेशान किया तो महिला ने मंगलवार को जहर खा लिया था। इसके बाद फिर से महिला के पति ने दूसरा मुकदमा अपने साढू के खिलाफ दर्ज कराया। इन दोनों मुकदमों को लेकर पुलिस आरोपी को मंगलवार को दिल्ली से पड़कर लाई थी। अभियुक्त के थाने की हवालात में फंदा लगाने के बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जनपद एटा के थाना सकीट के नगला हरिकिशन निवासी वीरेंद्र कुमार पुत्र सोनपाल काफी समय दिल्ली के जहांगीरपुरी में रहकर ओला की टैक्सी चलाता है। उसक...