इटावा औरैया, अप्रैल 17 -- इटावा, संवाददाता। जिला स्काउट मास्टर अच्युत त्रिपाठी ने लीडर ट्रेनर प्रशिक्षण शिविर की विभिन्न गतिविधियों में भागीदारी करके सफलता हासिल की है। इस तरह वे जिले के बेसिक शिक्षा विभाग के पहले लीडर ट्रेनर बने हैं। यह प्रशिक्षण शिविर मध्य प्रदेश के पंचमढ़ी में आयोजित किया गया था जहां अच्युत त्रिपाठी ने विभिन्न इवेंट में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अच्युत त्रिपाठी के लीडर ट्रेनर स्काउट बनने पर जिला विद्यालय निरीक्षक अतुल कुमार सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. राजेश कुमार, स्काउट गाइड के जिला सचिव रवींद्र यादव ने बधाई दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...