कोडरमा, अगस्त 26 -- झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि। राज्य में भर्ती प्रक्रिया में सुधार, प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता और युवाओं को समय पर रोजगार उपलब्ध कराने की मांग को लेकर निकाली जा रही भर्ती सुधार यात्रा बुधवार को कोडरमा पहुंची। दोपहर करीब तीन बजे झुमरी तिलैया के सुभाष चौक पर उक्त यात्रा जत्था पहुंचा, जहां युवाओं, उनके समर्थकों और कार्यकर्ताओं द्वारा जेएलकेएम के केंद्रीय उपाध्यक्ष देवेंद्रनाथ महतो का स्वागत किया। सर्वप्रथम उन्होंने नेताजी सुभाष चंद्र बोस व डॉ. भीमराव अंबेडकर के प्रतिमा पर माल्यार्पण पर नमन किया। उसके बाद कार्यकर्ताओं ने उन्हें कंधे पर बैठाकर पैदल मार्च करते हुए शहर का भ्रमण कराया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में युवा कार्यक्रम में शामिल हुए और भर्ती प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों को लेकर अपनी आवाज बुलंद की। समर्थकों में खास...