जौनपुर, अगस्त 10 -- सुजानगंज, हिन्दुस्तान संवाद। सीबीएसई क्लस्टर-5 कबड्डी बॉयज चैंपियनशिप-2026 का रविवार को समापन हुआ। सुजानगंज के जेपी इंटरनेशनल स्कूल में तीन आयु वर्गों में हुई प्रतियोगिता में प्रयागराज, आजमगढ़ और चंदौली की टीमों ने बाजी मारी। अंडर-19 वर्ग में गुरुकुल मांटेसरी स्कूल प्रयागराज की टीम ने शानदार प्रर्दशन करते हुए चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। अंडर-17 में न्यू कैंब्रिज सीनियर सेकेंडरी स्कूल फूलपुर, आजमगढ़ और अंडर-14 में सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल चंदौली की टीम विजेता रही। विजेता टीमों को राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने ट्रॉफी एवं गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया। इसी क्रम में अंडर-19 वर्ग में लक्ष्मी पब्लिक स्कूल कैलाशपुरी मुगलसराय, अंडर-17 वर्ग में सेठ एमआर जयपुरिया वाराणसी तथा अंडर-14 वर्ग में देहरादून पब्लिक स्कूल, वाराणसी ...