जौनपुर, दिसम्बर 19 -- जौनपुर, संवाददाता। नेशनल हेराल्ड और यंग इंडिया मामले में न्यायालय के फैसले के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को जिलाध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार सिंह और शहर अध्यक्ष आरिफ खान के नेतृत्व में राजीव भवन से जुलूस निकाला। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए भाजपा कार्यालय का घेराव किया, जहां पुलिस से उनकी नोंक-झोंक भी हुई। घेराव के दौरान डॉ. प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि अदालत के फैसले से भाजपा का झूठ बेनकाब हुआ है और ईडी के दुरुपयोग की पोल खुली है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा संवैधानिक संस्थाओं का इस्तेमाल कर राहुल गांधी, सोनिया गांधी और कांग्रेस को बदनाम करने का प्रयास करती रही है। शहर अध्यक्ष आरिफ खान ने कहा कि न्यायालय के निर्णय ने सत्य की जीत दर्ज की है। उन्होंने भाजपा पर संस्थाओं के भाजपाईकरण और बदले की राजनीति का आरोप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.